29अगस्त 2026/रायपुर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में आज लाखे नगर चौक पर गौ माता की सुरक्षा, संरक्षण और बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गौ माता की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम प्रशासन से ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में गौ माता की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा मवेशियों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गौ माता की दुर्दशा से जुड़े मुद्दों और अपनी मांगों को रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे के समक्ष रखने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से गौवंश के लिए बेहतर आश्रय, चारा-पानी, उपचार और सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।इस दौरान कुमार मेनन, ज्ञानेश शर्मा, गावेश साहू, NSUI जिला महासचिव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के चलते लाखे नगर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ रही और लोगों का ध्यान गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित हुआ।














