महादेव घाट में दर्दनाक हादसा: अस्थि विसर्जन करने आए युवक की डूबने से मौत, SDRF पर देरी से पहुंचने का आरोप।

रायपुर, 28 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ अस्थि विसर्जन करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान युधिष्ठिर सारंग (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युधिष्ठिर अपने परिवार के साथ महादेव घाट पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने तत्काल SDRF को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद SDRF की टीम करीब तीन घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर परिजनों में नाराजगी देखी गई।फिलहाल SDRF की टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद महादेव घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और आपदा राहत दल की तत्परता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।