निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 100 लोगों ने उठाया लाभ, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं।

27 जुलाई 2026

इंदौर। पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज एवं श्री सांवरिया भक्त मंडल, इंदौर द्वारा सेवाकुंज हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार, 26 जुलाई 2026 को श्री श्रंगी ऋषि धर्मशाला, नलिया बाखल में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में करीब 100 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री सांवरिया भक्त मंडल की ओर से श्री श्रंगी ऋषि ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी, बाल रोग, हड्डी एवं रीढ़, नाक-कान-गला, त्वचा, नेत्र तथा दंत रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।जांच के दौरान जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता पाई गई, उन्हें सेवाकुंज हॉस्पिटल के लिए चिन्हित किया गया, जहां उन्हें भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर में ट्रस्ट, कार्यकारिणी, समाज के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं श्री सांवरिया भक्त मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाजजनों ने मंडल की इस जनसेवा पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।इस अवसर पर कार्यकारिणी ने कहा कि ट्रस्ट, कार्यकारिणी, समाज एवं मंडल के संयुक्त प्रयासों से मानव सेवा का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।मंडल अध्यक्ष बालकिशन ओझा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ट्रस्ट, कार्यकारिणी, समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।मानव सेवा को समर्पित यह स्वास्थ्य शिविर समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *