राजधानी रायपुर में राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर के कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विधायक रजत दीवान, ज़रीता लैतफ्लांग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज , रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय श्रीकुमार मेनन , राजेंद्र “पप्पू” बंजारे देवेंद्र यादव , मनोज कंदोई ओम श्रीवास, सुनील कुकरेजा , एजाज ढेबर , राजेश चौबे सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं उपस्थिति थे
राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के भविष्य, अवसरों और सपनों को लेकर रखे गए विचारों को युवाओं ने गंभीरता से सुना तथा अपने विचार भी साझा किए। युवाओं के साथ यह सार्थक संवाद उनके बेहतर भविष्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर केंद्रित रहा।















Leave a Reply