रायपुर, 27 जून 2026। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्रभक्त एवं प्रखर अधिवक्ता स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में समाज सेवी संस्था ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ द्वारा उनके जीवन मूल्यों, त्याग और देशप्रेम को नमन करने हेतु प्रतिवर्षानुसार व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 26 जून 2026, शुक्रवार को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी उपाध्याय , प्रभात मिश्र अध्यक्ष छ ग राजभाषा आयोग , दीपक तिवारी पूर्व न्यायाधीश छ: ग ,उच्च न्यायालय व श्रीमती सविता पाठक सुपुत्री स्व कमल नारायण शर्मा रहीं । वर्तमान समय में जहाँ एक ओर भारत वैश्विक मंच पर तीव्र गति से उभर रहा है, वहीं दूसरी ओर आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, साइबर अपराध, सीमा विवाद, सामाजिक सद्भाव एवं कानूनी जटिलताएँ जैसी अनेक चुनौतियाँ भी मौजूद हैं। इसी संदर्भ में इस वर्ष के व्याख्यान का विषय ‘सुरक्षित भारत – चुनौतियाँ एवं समाधान’ रखा गया, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था, नीतिगत पहलुओं एवं जनसहभागिता पर गंभीर चिन्तन को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्विनी उपाध्याय, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली रहे। उन्होंने कहा न बायबिल से न क़ुरान से भारत चलेगा संविधान से । उपाध्याय संविधान, कानून एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अनेक ऐतिहासिक मामलों में अपनी वकालत की है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक अधिकारों और कानूनी सुधारों पर सशक्त विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर उन्होंने भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए, जो उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे।कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, विधिक सेवा एवं पत्रकारिता क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए , वरिष्ट पत्रकार प्रशांत शर्मा,,जी वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संतोष साहू जी सहित 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ओर प्रतिष्ठित जनों को सम्मानित किया गया ,।

















Leave a Reply