27 सितम्बर 2026/राजधानी रायपुर के रायपुर धमतरी रोड पर स्थितग्राम डूमरतराई के साहू पारा में एक पति ने अपनी पत्नी की चरित्र शंका के चलते पत्नी सहित दो नाबालिक बच्चों की निर्मम ह त्या धारदार चा.कू से कर दी। ट्रिपल मर्डर की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी अनुसार किरायेदार भुनेश्वर साहू ने जो जिला बालोद का रहने वाला है, इन ह त्याओं का मुख्य आरोपी है। आरोपी ने पहले ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी फिर खुद पर ही चा कू से वार किए हैं जिससे वह घायल हो गया है देर रात घटित घटना के बाद जानकारी पर मन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है, साथ ही घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है।फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायपुर के माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूमरतराई के साहू पारा में आज (रविवार, 27 सितंबर 2026) सुबह एक दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।मृतकों की पहचान: इस हमले में आरोपी की पत्नी खिलेश्वरी साहू, उनके 10 वर्षीय बेटे आशीष साहू और 8 वर्षीय बेटे ज्ञान साहू की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी की पहचान और स्थिति: आरोपी पति की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला है और यहाँ किराए के मकान में रह रहा था। खुदकुशी का प्रयास: तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी भुनेश्वर ने खुद पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे डूमरतराई इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है












Leave a Reply