14 अगस्त रायपुर
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में सनसनी खेज ह त्याकांड सामने आया है। होटल के कमरे में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चा कू घोंपकर ह त्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद के गले पर भी चा कू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती ने पहचान पत्र देकर होटल में कमरा लिया था। कमरे से चीखने की आवाज आने के बाद होटल कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में युवती का शव मिला, जबकि आरोपी युवक गंभीर हालत में घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, घटना की सूचना के बाद पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।प्रेम संबंध समेत कई एंगल पर जांच, पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को प्रेम संबंध से जोड़कर देख रही है, हालांकि ह त्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण फिलहाल उससे पूछताछ नहीं हो सकी है।पुलिस होटल में दोनों के आने-जाने की जानकारी, CCTV फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।













Leave a Reply