रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से खुले में पशु छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ समझाइश देने के साथ नियमानुसार जुर्माना लगाने और सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है। निगम के जोन क्रमांक 1 से 10 की टीमें काऊ कैचर वाहनों के माध्यम से मुख्य मार्गों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से मवेशियों को पकड़कर गौठान अथवा कांजी हाउस में भेजने की कार्रवाई कर रही हैं।निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मवेशियों को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। साथ ही पशु मालिकों को अपने मवेशियों को खुले में नहीं छोड़ने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।दावों के बीच जमीनी हकीकत पर सवालहालांकि निगम की इस कार्रवाई के बीच शहर की सड़कों पर नजर आने वाला नजारा कई सवाल खड़े करता है। रायपुर के विभिन्न इलाकों की सड़कों, गली-मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर आज भी बड़ी संख्या में मवेशी बैठे या घूमते दिखाई देते हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।खासकर रात के समय सड़कों पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चार पहिया वाहन भी अचानक सामने आए मवेशियों से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। ऐसी घटनाओं में लोगों के घायल होने के साथ कई बार मवेशियों की भी जान चली जाती है।‘पकड़ने के बाद फिर सड़क पर कैसे लौट रहे मवेशी?’सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि निगम लगातार आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस और गौठानों में भेजने की कार्रवाई कर रहा है, तो फिर शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में मवेशी दोबारा क्यों नजर आ रहे हैं?क्या केवल मवेशियों को पकड़ लेना ही समस्या का स्थायी समाधान है? पशु मालिकों पर कार्रवाई के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि पकड़े गए मवेशी दोबारा सड़कों पर न पहुंचें और उनके मालिक अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें।सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?शहरवासियों का सवाल है कि सड़क पर मवेशियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? यदि किसी वाहन चालक की जान चली जाती है या कोई गंभीर रूप से घायल होता है, तो क्या केवल पशु मालिक पर जुर्माना लगाना पर्याप्त होगा?निगम द्वारा सफाई व्यवस्था और आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने को लेकर लगातार कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान दिखाई नहीं देने से लोगों में नाराजगी है।अब जरूरत केवल फोटो खिंचवाकर कुछ मवेशियों की धरपकड़ दिखाने की नहीं, बल्कि मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की है। शहरवासियों की मांग है कि नगर निगम और शासन मिलकर पशु मालिकों की जिम्मेदारी तय करें, गौठान-कांजी हाउस की व्यवस्था को प्रभावी बनाएं और सड़कों को मवेशियों से मुक्त करने के लिए ठोस एवं नियमित व्यवस्था लागू करें।सवाल सीधा है—जब निगम कार्रवाई कर रहा है, फिर भी रायपुर की सड़कें मवेशियों के लिए ‘गौठान’ जैसी क्यों नजर आ रही हैं? आखिर इस समस्या की पूरी जिम्मेदारी कौन लेगा?
इसमें एक तस्वीर है कचना हाउसिंग बोर्ड फेस 1 पत्रकार कॉलोनी की गार्डन की जो आपको गोठान दिखाई दे रही होगी लेकिन रायपुर नगर निगम को एक गार्डन गायो के लिए स्पेशल। कचना गांव की सड़क पर आग चले जाएंगे तो ओर भी अलग नजारा दिखे गा जंहा लोग सुबह शाम बचते बचाते गाड़ी चलाते है













