24 सितम्बर 2026/रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर में पिछले तीन वर्षों से विराजित होने वाले गणपति बप्पा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बप्पा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस वर्ष आयोजन समिति द्वारा यहां शिव परिवार की भव्य एवं आकर्षक झांकी स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।गणपति बप्पा के दर्शन की चाहत में कई श्रद्धालु अलग-अलग दिनों में लाखे नगर पहुंचे, लेकिन कभी भीड़ तो कभी बारिश के कारण उन्हें दर्शन का अवसर नहीं मिल पाया। आखिरकार मंगलवार को चौथी कोशिश में बप्पा के प्रत्यक्ष दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।सोशल मीडिया पर वीडियो, रील्स और तस्वीरों के माध्यम से लाखे नगर के गणपति की भव्यता पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुकी है। हालांकि, प्रत्यक्ष दर्शन के बाद बप्पा की विशाल प्रतिमा और भव्य स्वरूप को करीब से देखने का अनुभव श्रद्धालुओं के लिए अलग ही रहा।आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शिव परिवार की झांकी भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है।श्रद्धालुओं के बीच गूंज रहा है—“गणपति बप्पा मोरया… मंगल मूर्ति मोरया!” 🙏❤️















Leave a Reply