24 सितम्बर /2026 बस्तर फरसगांव। ग्राम आलोर स्थित पावन धाम माँ लिंगेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्ष में केवल एक दिन श्रद्धालुओं के लिए खुलने वाले इस पवित्र धाम में दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।अत्यंत भक्तिमय वातावरण के बीच पुजारी, सेवादार एवं गायता की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। माता रानी के चरणों में शीश नवाकर समस्त बस्तर अंचल एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी काया के लिए प्रार्थना की गई।इस अवसर पर निसंतान माताओं की गोद भरने तथा संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने के लिए भी माता लिंगेश्वरी के दरबार में विशेष अर्जी लगाई गई।श्रद्धालुओं ने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे और मां के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण हो।जय माँ लिंगेश्वरी।















Leave a Reply