रायपुर में 1300 से 1500 घरों के लोग बेघर होने के डर से पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास,नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास दिलाया कहा कोई भी बेघर नहीं होगा

रायपुर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड वार्ड नंबर 59 मोरेश्वर राव गद्देवार्ड नंबर 60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड वार्ड नंबर 61 श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी वार्ड इस चारों वार्ड निवासियों ने आज *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* के नगर निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया चारों वार्ड के निवासियों ने बताया कि हमारे चारों वार्डों में जिनके क्रम निम्न अनुसार है वार्ड 58/59/ 60/61 इन चारों वार्डों में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घरों में घुसकर सर्वे किया जा रहा है चौड़ाई और गहराई घरों की मापी जा रही है रोड चौड़ीकरण करने की बात कहकर यह कार्य लगातार किया जा रहा है कैनाल रोड 2.0 योजना के नाम से आदेश आया है ऐसा नपाई करने वाले कर्मचारियों का कहना है इस कारण घरों में घुसकर चौड़ाई और गहराई घरों की नापी जा रही है साथ ही अपने घरों का कागज लेकर दफ्तर आने का आदेश भी दिया जा रहा है जिस से हम सभी चारों वार्ड के निवासियों को बेघर होने का डर सता रहा है हम सभी में डर का माहौल बन गया है हम सभी लोगों का बचपन यहां बीता हैहम सभी लोगों का जन्म यहां हुआ हैयहां की जनता यह सर्वे से इतनी भयभीत हो गई है कि समझ नहीं आ रहा है क्या करे महापौर जी से भी हम मिल चुके किंतु कोई भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला हमारे काम धंधे बंद होने की नौबत आ गई है हम कामों में नहीं जा पा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है कई दिनों से यह हालत हमारे साथ बने हुए है कभी घर के सामने का हिस्सा नापा जाता हैकभी घर के अंदर घुसकर घर की गहराई नापी जाती है चौड़ाई लंबाई नपी के बाद घर के कागज को ऑफिस लाने कहा जाता है बेघर होने की स्थिति का सामना हमें ना करना पड़े इसीलिए आपके पास अपनी मांग लेकर हम पहुंचे है इस पर *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने कहा कोई बेघर नहीं होगा यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं सभी के घर बचाने के लिए जो लड़ाई लड़नी पड़े वह हम लड़ेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *