23अगस्त 2026 रायपुर
राजधानी रायपुर में रविवार शाम करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों और गली-मोहल्लों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ ही कई निचले इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास भी पहुंच गया। शहर के ऐसे मोहल्ले, जहां पहले से ही जलभराव की समस्या बनी रहती है, वहां हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।बारिश के बाद सामने आए जलभराव के दृश्यों ने नगर निगम की नालियों की सफाई और जल निकासी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालों और नालियों की सफाई तथा जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाती तो जगह-जगह पानी जमा होने की स्थिति कम की जा सकती थी।फिलहाल तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव का नजारा देखने को मिला। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश का दौर आगे भी जारी रहता है तो इन इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।देखिए बारिश के बाद रायपुर का नजारा—जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर जमा पानी ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


















Leave a Reply