रायपुर। रायपुर नगर निगम के 10 नव-नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) ने गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी एल्डरमेन को ईश्वर के नाम पर सत्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नामांकित एल्डरमेन में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर एवं ऋषि साहू शामिल हैं।शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय तथा निगम सचिव संगीता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।समारोह के बाद महापौर, सभापति, कलेक्टर, आयुक्त तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी नव-नामांकित एल्डरमेन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।














Leave a Reply