रायपुर, 5 अगस्त। राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय से करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त किया। यह खेप अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से रायपुर पहुंची थी और पार्सल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजे जाने की तैयारी थी।सूचना मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन के पार्सल क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर पूरे पनीर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब्त पनीर को दो रिक्शों में भरकर विभागीय कार्यालय लाया गया, जहां उसे सुरक्षित रखकर आगे की जांच की जा रही है।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जब्त पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं यह एनालॉग पनीर तो नहीं है। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री प्रतिबंधित होने के कारण विभाग इस मामले को गंभीरता से जांच रहा है।फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है और पनीर की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त पनीर खाद्य मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.मुख्य तथ्य:रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में कार्रवाई।करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त।अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से रायपुर पहुंची थी लेकिन यह किसका है किसी को डिलवरी होना है पनीर इसकी भी जांच हो रही है,खेप।विभिन्न जिलों में सप्लाई की थी तैयारी।एनालॉग पनीर होने की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजे गए।जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की वैधानिक कार्रवाई।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।














Leave a Reply