रायपुर यातायात पुलिस के जवान,आशुतोष नेताम की ईमानदारी को सल्यूट,4 तोला सोने चांदी के जेवरात,ओर नगड़ी,भरा बैग,महिला को तलाश कर लौटाया।

आज भनपुरी चौक रायपुर के पास प्रधान आरक्षक-आशुतोष नेताम क्रमांक:- 691 पॉइंट ड्यूटी कर यातायात संचालन कर रहे थे, उन्हें एक बैग लावारिस हालत में सडक पर मिला
चेक किया तो उसमे 11,700 रु नगद एवं सोने चांदी के जेवरात लगभग 4 तोला के आसपास थे ….

फिर क्या था… उस प्रधान आरक्षक को याद आ गया वो दिन जिस दिन उसने शपथ लेकर वर्दी अपने तन पर पहनी थी…

उसे याद आ गया की कई जवानों की तस्वीरें अमर्यादित आचरण दौरान सोशल मिडिया मे प्रसारित हो जाती है और कभी कभी बेवजह प्रसारित की जाती हैं …

उसे याद आ गया की वो उसी छत्तीसगढ़ पुलिस का अहम् हिस्सा है जिसे अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति ध्वज सम्मान मिला है जिसे गर्व से हम सभी वर्दी मे दाहिने सीने पर पहनते हैं…
उसे याद आ गया की उसके माता पिता ने सिर्फ पाला नहीं बल्कि उसे अच्छी परवरिश दी है…

आशुतोष नेताम की ईमानदारी को सल्यूट…. 🙏

बैग में आधार कार्ड के दिए हुए नंबर से संपर्क कर भनपुरी यातायात थाना बुलाकर उसके मालिक को सुपुर्द नामा में दिया…..

आशुतोष नेताम की ईमानदारी को सल्यूट…करते हुए पुलिस जवान को रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *