श्रृंग ऋषि वंशज सुखवाल सिखवालसमाज द्वारा25 -26 अप्रैल को त्रिवेणी संगम बीगोद मांडलगढ़ भीलवाड़ा पर सामूहिक विवाह का आयोजन।राजस्थान मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा में सुखवाल, सिखवाल समाज द्वारा 25 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह और श्रृंग ऋषि व माता शांता और श्री रामलला की प्रतिमा का प्रथम पाटोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस सामूहिक विवाह के अवसर पर वैवाहिक बंधन में बंधने वाले युगलो को समाज के कहीं दानदाता भामाशाहों द्वारा अनेकों उपहार आशीर्वाद स्वरूप दिए जा रहे हैं, जिसमें तुलसीरामजी पांडिया सेवा निवृत तहसील दार जयनगर ने भी वैवाहिक बंधन में बंधने वाले युगलो को एक – एक स्टील अलमारी,पायजेब जोड़ी, बिछुड़ी एवं नाक का कांटा इनके परिवार की तरफ से कन्या दान में सप्रेम भेंट स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। ओर एक -एक 5 लीटर क्षमता का कुकर सावर जी व्यास खूंटियां, एक-एक सिलाई मशीन सुखवाल समाज केकड़ी द्वारा, एक एक 10 लीटर का भगोना कालूराम मोहनलाल जी रेनवास वालों की तरफ से कन्या दान समाज के कई लोगों द्वारा सप्रेम भेंट स्वरूप देने की घोषणा की। आप कोई भी अगर उसमें सहयोग या कोई वस्तु भेंट करना चाहते हैं तो आयोजक समिति से संपर्क सकते हैं
आयोजन समिति ऐसे भामाशाह का हार्दिक अभिनंदन करती है












Leave a Reply