साहसी बेटी ( दुल्हन ) को जांजगीर – चांपा पुलिस ने बनाया परिवार परामर्श केंद्र की महिला काउंसलर, विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर, बारात सहित वापस लौटाया।

26 जून जांजगीर चांपा

साहसी बेटी ( दुल्हन ) को जांजगीर – चांपा पुलिस ने बनाया परिवार परामर्श केंद्र की महिला काउंसलर, विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर, बारात सहित वापस लौटाया था, नशे को कहा ना, समाज को दिया संदेश; जांजगीर-चांपा पुलिस ने किया सम्मानित” नशे को कहा “ना”, बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल।।।
जांजगीर-चांपा, समाज में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई थी।

इस साहसी एवं सामाजिक संदेश देने वाले निर्णय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उक्त बेटी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव और पारिवारिक विवादों के समाधान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर का महिला काउंसलर नियुक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध युवती का यह साहसिक कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा युवाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

युवती के इस निर्णय को महिला सम्मान, आत्मगौरव एवं नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दिया गया यह सम्मान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देगा।

नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन का करारा जवाब, शादी से किया इंकार; साहसिक फैसले की जिलेभर में हो रही सराहना… “शराबी दूल्हा नहीं चाहिए…” कोसमंदा की बेटी मुस्कान प्रधान ने अपनी शादी के दिन ऐसा साहसिक फैसला लिया, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को मुस्कान ने शादी से इंकार कर दिया और समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि जीवनसाथी का चयन समझौते से नहीं, सम्मान और जिम्मेदारी से होना चाहिए।▪️ 23 जून की रात कोसमंदा गांव में मुस्कान प्रधान की शादी थी।▪️ खोखरा गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा।▪️ दूल्हा शराब के नशे में धुत बताया गया।▪️ द्वार पूजा के दौरान दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।▪️ दूल्हे की हालत देखकर मुस्कान खुद बारातियों के बीच पहुंची।▪️ मुस्कान ने नशे में धुत युवक से शादी करने से साफ इंकार कर दिया।▪️ विवाद के दौरान बाराती और घराती पक्ष में झड़प भी हुई।▪️ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।▪️ दुल्हन के फैसले के बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।▪️ मुस्कान की मां ने भी बेटी के फैसले का पूरा समर्थन किया।▪️ पिता की शराब की लत के दुष्परिणाम बचपन से देखने के कारण मुस्कान ने यह निर्णय लिया।▪️ कलेक्टर और एसपी ने मुस्कान का सम्मान किया।▪️ एसपी ने काउंसलर के रूप में नियुक्ति और ₹5000 प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की।▪️ कलेक्टर ने शिक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।▪️ मुस्कान का कदम अब नशे के खिलाफ एक सामाजिक संदेश और प्रेरणा बन गया है।#JanjgirChampa #MuskanPradhan #NashaMukti #WomenEmpowerment #CGNews DPR Chhattisgarh Janjgir Chhattisgarh India @Janjgir champa police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *