29अगस्त 2026/रायपुर।
28 अगस्त की रात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी में संपत्ति विवाद को लेकर दादा और पोते के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद 20 वर्षीय पोते ने अपने दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दादा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के करीब एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया।संपत्ति को लेकर चल रहा था विवादमृतक की पहचान धनेश धीवर (45) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, धनेश धीवर और उनके पोते राहुल उर्फ खिलेंद्र धीवर (20) के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर राहुल ने धनेश पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में धनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में इलाज के दौरान मौतघटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल धनेश को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।एक घंटे के भीतर आरोपी हिरासत मेंघटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर आरोपी राहुल उर्फ खिलेंद्र धीवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।संपत्ति विवाद और हमले की जांच जारीपुलिस दोनों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद की वास्तविक वजह, घटना से पहले हुई कहासुनी और हमले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई नुकीली वस्तु के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।












