रायपुर, 7 अगस्त 2026।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों का खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के नामों को लेकर वायरल किए जा रहे रील्स और शॉर्ट्स पूरी तरह तथ्यहीन हैं।आयोग के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में वही नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किया था। इन्हीं नामों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) तथा प्रारंभिक लिखित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।सीजीपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र (Admit Card) में भी यही नाम अंकित थे और दस्तावेजों का सत्यापन भी इन्हीं नामों के आधार पर किया गया। इसलिए परिणाम में दर्ज नामों को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।आयोग के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी असत्य, भ्रामक या तथ्यहीन जानकारी पर विश्वास न करें। भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी अधिकृत और प्रमाणिक जानकारी केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।मुख्य बिंदु:4 अगस्त को जारी हुआ एसआई भर्ती परीक्षा-2024 का प्रारंभिक परिणाम।सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर फैलाई जा रही हैं भ्रामक जानकारियां।परिणाम में वही नाम शामिल हैं जो अभ्यर्थियों ने आवेदन में स्वयं दर्ज किए थे।एडमिट कार्ड और दस्तावेज सत्यापन भी उन्हीं नामों के आधार पर किया गया।आयोग ने अफवाहों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की अपील की।
इन अभ्यर्थियों के फोटो और विडियो ओर आधार कार्ड भी सामने आ चुके है देख…
1न्यूज़ कुमार प्रधान, 2 तूफल , 3 है राम ,4 स्पेस रानी आधार कार्ड





















Leave a Reply