समाज के गौरव महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुल सचिव रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र शर्मा (R.A.S.)निवासी देवरिया तथा समाज के गौरव पूर्व(आईएएस )अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा निवासी जालिया तथा शिवराज शर्मा मोटरास , (पूर्व R.I.S.) राजस्थान उद्योग सेवा अधिकारी एवं ब्यावर जिले के शिक्षक नेता K.L. व्यास
. MDS यूनिवर्सिटी मैं शर्मा साहब के चेंबर में उपस्थित होकर समाज विकास बाबत विस्तृत विचार विमर्श किया गयाविचार विमर्श के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए -1. प्रशासनिक सेवाओं में समाज की भागीदारी बढ़ाने हेतु परिश्रमी तथा दृढ़ निश्चय वाले नौजवान बालक- बालिकाओं को- कोचिंग तथा मार्गदर्शन दिए जाने की आवश्यकता व्यक्त की गई l2. समाज के नौजवान बालक -बालिकाओं को- स्वरोजगार स्थापित करने हेतु भी मार्गदर्शन दिए जाने की आवश्यकता महसूस की गई l3. समाज के विद्वानों से इस बाबत महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए जाने की आवश्यकता व्यक्त की गई l4. कोचिंग तथा अन्य मार्गदर्शन हेतु समाज बंधुओ से. आर्थिक मदद प्राप्ति हेतु भी विचार विमर्श किया गया जिसमें ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलते रहे5. समाज बंधु से आर्थिक मदद बाबत विचार विमर्श किया गया जिसमें मदद देने वाले द्वारा ही विभिन्न मदों में खर्च किया जाए ऐसे मॉडल को आदर्श माना गया जैसे कुछ साथी मिलकर कोचिंग सेंटर का किराया जमा करने का दायित्व स्वीकार कर सकते हैं वहीं कुछ बंधु फीस तथा भोजन आदि व्यवस्थाएं देने हेतु आगे आ सकते हैं इस प्रकार के मॉडल से ट्रांसपेरेंसी बनी रह सकती है।शीघ्र इस बाबत बैठक आयोजित की जाने की आवश्यकता व्यक्त की गई ताकि शीघ्र कार्य का श्री गणेश किया जा सके













Leave a Reply