रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज की महिलाओं एवं युवतियों को पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया। इस दौरान रंगारंग फोक एवं क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता के साथ तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी दीप्ति दुबे एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी, उषा शर्मा एवं नृत्य शिक्षिका शामिल रहीं।नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवातीज महोत्सव की फोक एवं क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। एकल नृत्य में सरोज शर्मा ने प्रथम और सोनम राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।युगल नृत्य में वंशिका ठाकुर एवं स्तुति शुक्ला प्रथम तथा सीमा एवं अभिलाषा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं समूह नृत्य में महिषासुर मर्दनी ग्रुप ने प्रथम और पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।स्निग्धा शर्मा बनीं तीज सुंदरीतीज सुंदरी प्रतियोगिता में शामिल महिलाओं ने रैंपवॉक के साथ निर्णायकों के सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्निग्धा शर्मा ने तीज सुंदरी का खिताब अपने नाम किया, जबकि जसविंदर कौर उपविजेता रहीं।विजेता एवं उपविजेता को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए गए।आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही प्रमुख भूमिकाकार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबिता मिश्रा, महिला सचिव वीणा मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुमन पाण्डेय, महिला सचिव अनिता राव एवं वीणा ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही।कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अरूण शुक्ला, लेखक एवं व्यंग्यकार स्नेहलता पाठक, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, अखंड ब्राह्मण समाज के योगेश तिवारी सहित सुरभि शर्मा, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिभुवननाथ तिवारी, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, स्वाती मिश्रा, राधा तिवारी, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा, रमाकांत दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, नीलिमा मिश्रा एवं शोभिता पाठक सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज की महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
















