तेलीबांधा तालाब में शहर जिला साहू संघ ने मनाया भव्य हरेली तिहार।

तेलीबांधा तालाब में शहर जिला साहू संघ ने मनाया भव्य हरेली तिहाररायपुर। शहर जिला साहू संघ के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तेलीबांधा तालाब में हरेली तिहार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला साहू संघ के पदाधिकारीगण सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरेली तिहार मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गेड़ी का विशेष आकर्षण रहा। उपस्थित लोगों ने गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाईं और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का आनंद लिया।कार्यक्रम साहू समाज के कई पदाधिकारियों के साथ वार्ड 9 के छाया पार्षद एवं NSUI जिला महासचिव गावेश साहू भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *