13 अगस्त 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर में देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम रायपुर एवं कला केंद्र रायपुर द्वारा ‘शक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभाएं अपनी कला, हुनर और ऊर्जा से मंच को रोशन करेंगी। तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना से सजी यह शाम शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।‘शक्ति फेस्ट 2026’ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से शहीद स्मारक भवन, घड़ी चौक, रायपुर में किया जाएगा।आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में तालियों की गूंज के साथ रायपुर की शाम देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगी।















Leave a Reply