विधानसभा सत्र के कारण अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मियों का धरना प्रदर्शन रद्द, परमिशन नहीं मिलने के कारण किया गया।

राजधानी रायपुर में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संगठन की मांगों को लेकर दिनांक 15 जून 2025 से 12 सितंबर 2025 तक हड़ताल में थे। शिक्षा मंत्री जी के आश्वासन मिलने के पश्चात हड़ताल स्थगित कर दिया गया था। परंतु 10 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी संगठन की मांग पूरी नहीं होने के कारण 8 जुलाई 2026 दिन बुधवार को प्रांतीय आह्वान पर नया रायपुर तूता धरना स्थल पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया जाना था। किंतु विधानसभा सत्र नजदीक होने के कारण 8 जुलाई 2026 दिन बुधवार को धरना प्रदर्शन व रैली के लिए परमिशन नहीं मिलने के कारण उक्त दिनांक को आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित है। हड़ताल धरना प्रदर्शन रैली के लिए आगामी तारीख तय कर आप सभी को सूचित किया जाएगा।टिप:- आप लोगों को असुविधा हुई है उसके लिए हमें खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *