70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

भीलवाड़ा, 19 अगस्त। हरणी महादेव रोड स्थित ऋष्य श्रृंग संस्थान के ऋष्य श्रृंग उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र वर्ग) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाष चन्द्र बहेड़िया तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी रहे।इस अवसर पर ऋष्य श्रृंग माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू व्यास, संस्थान सचिव कैलाश चन्द्र पाण्डिया, रामकुमार पाण्डिया, भगवती लाल पण्डिया, गोपाल तिवाड़ी सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में ब्लॉक क्षेत्र की कुल 55 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 400 से अधिक छात्र खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें खो-खो की 18, कबड्डी की 17, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वर्ग की 13 तथा वॉलीबॉल की 8 टीमें शामिल हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल के 4, कबड्डी के 8 और खो-खो के 9 मुकाबले खेले गए। वहीं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वर्ग में निबंध, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *