नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का 18 नवंबर से प्रदेशस्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

28 सितम्बर 2026/रायपुर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ के एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे पर बने प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए संघर्ष रत है lआज 28 सितंबर कोरबा , अंबिकापुर और महासमुंद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों के नर्सिंग संवर्ग द्वारा 2 घंटे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चिकित्सालय परिसर में किया गया , कल भी 2 घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा । इसके पूर्व डॉ भीम राव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में 9, 10 और 11 सितम्बर को 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया था । परन्तु अभी तक कोई भी पहल शासन द्वारा नहीं की गई है । राज्य के समस्त नर्सिंग संवर्ग शासन से नाराज है l आने वाले सप्ताह में जगदलपुर , कांकेर , राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । दीपावली के पूर्व अगर ग्रेड पे वेतनमान पर बने प्रस्ताव को लागू नहीं किया गया तो दिनांक 18 नवंबर से सभी 10 मेडिकल कॉलेजके समस्त नर्सिंग संवर्ग नियमित , संविदा और डेली वेजेस अनिश्चित कालीन आन्दोलन में चले जाएंगे । 50 दिनों पूर्व अनिश्चित कालीन आन्दोलन की सूचना दिए जाने हेतु स्कूटी रैली निकालकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन दिए जाने हेतु अनुमति मांगी गई है ।2018 में नर्सेज संघ का 18 दिनों का प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन हुआ था , जिसमें 2 दिनों तक नर्सेज को जेल में रखा गया था , शासन द्वारा मांगो पर अनुशंसा की गई पर लागू करने की जगह जून 2021 में उसे अमान्य कर दिया गया । खुशी की बात है कि , पीजी स्टूडेंट्स का 2019 , 2023 और 2026 में लगातार तीसरी बार स्टाइपेंड में वृद्धि हेतु आदेश जारी कर दिए गए है। चिकित्सक को चिकित्सालय का मस्तिष्क और नर्सेज को रीढ़ की हड्डी कहा जाता है । परन्तु शासन की भेदभाव की नीति न्यायसंगत नहीं है , पूरा नर्सिंग समुदाय न्याय चाहता है , 18 नवंबर से अनिश्चित कालीन आन्दोलन किए जाने हेतु तत्पर है ।प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीना राजपूत नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *