5 नवंबर 2026/रायपुर।** धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रसूलीडीह में गरीब परिवार के साथ हुए हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च निकाला और विधानसभा थाना का घेराव किया।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि घटना को 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने, तत्काल एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू, प्रदेश सचिव लोकेश साहू, छाया पार्षद गावेश साहू, जोरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गायकवाड़, सोशल मीडिया प्रभारी जागेश्वर कुर्रे, भगवती लहरें, पूर्व सरपंच सुभाष कुर्रे, वार्ड अध्यक्ष मुकुंद साहू, संतराम नारंग, हरीश चेलक, जैकी चेलक, ज्योति यादव, जागृति जॉन, फिरोज खान, सीताराम साहू सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि जनता के सम्मान और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।













