रेलवे की समस्याओं को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी**

5नवंबर2026*/*रायपुर।**

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय के बाहर रेलवे की विभिन्न समस्याओं और यात्रियों से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान 5 नवंबर 2026कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।प्रदर्शन में, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक् श्री कुमार मेनन,ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक् पप्पू बंजारे,पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध जताते हुए यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और रेल व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर रेलवे की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान रेलवे के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई।**विकास उपाध्याय ने रेलवे की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रियों के हितों और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।**धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने रेलवे से संबंधित जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की है।