9 नवंबर 2026/ रायपुर।** राजधानी रायपुर में दीपावली की रात आतिशबाजी के बीच आगजनी की कई घटनाएं सामने आईं। शहर में सात से अधिक स्थानों पर दुकानों और मकानों में आग लगने की जानकारी मिली है। इन घटनाओं से दीपावली की खुशियों के बीच कई परिवारों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।इसी कड़ी में डूमरतराई थोक बाजार में एक किराना, कन्फेक्शनरी और स्टेशनरी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि संबंधित दुकान में पटाखे भी बेचे जाने की जानकारी सामने आ रही है। आशंका है कि दुकान में रखे पटाखों के कारण आग के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।दीपावली की रात शहर में एक के बाद एक आगजनी की घटनाओं ने अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान और सभी घटनाओं के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


















