लोक आस्था के महापर्व छठ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कयाघाट में दिया संध्या अर्घ्य, छठ घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ मनाया महापर्व, प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं*

*15 नवंबर 2026(रायगढ़।** लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के जूटमिल स्थित कयाघाट छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ संध्या अर्घ्य में सम्मिलित होकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध परंपरा, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना, श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है।इस अवसर पर छठ घाट पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।**जय छठी मइया!**#छठपूजा2026 #छठमहापर्व #ओपीचौधरी #रायगढ़ #जनभारतसंवाद