छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में आयकर विभाग ने लोहा, कोयला कारोबारियों और निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के छह जिलों में करीब 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी है। बारबारीक ग्रुप और पीआरए ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर पिछले 15 घंटों से छापेमार कार्रवाई जारी है।जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के करीब 120 आयकर अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी ठिकानों पर लगभग 80 सशस्त्र सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर और सूरजपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जांच की जा रही है।14 करोड़ रुपये नकदी और जेवरात मिलने की जानकारीसूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमों को कथित तौर पर फर्जी बिलिंग, बेनामी संपत्ति और शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा करीब 14 करोड़ रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है।निजी बैंकों के लॉकर भी जांच के दायरे मेंकार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निजी बैंकों में लॉकर मिलने की जानकारी सामने आई है। इन सभी लॉकरों को गुरुवार सुबह खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए अहमदाबाद और मुंबई से आए ज्वेलर्स को जेवरात के मूल्यांकन के लिए बुलाया गया है।तीन से चार दिन तक चल सकती है कार्रवाईआयकर विभाग की यह कार्रवाई बड़े कारोबारी समूहों से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कथित कर चोरी, बेनामी संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी और जांच की कार्रवाई अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है।फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई और बरामदगी को लेकर आधिकारिक विस्तृत बयान सामने आना बाकी है।