सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के नाम बड़ी उपलब्धि, 45 हजार सफल सर्जरी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज,सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास को सौंपा गया विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र****

रायपुर।** भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर सत्य साईं संजीवनी अस्पतालों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पतालों में अब तक की गई 45 हजार सफल सर्जरी को आधिकारिक रूप से ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर आयोजित समारोह में अस्पताल की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और मानव सेवा के कार्यों की सराहना की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह गर्व की बात है कि देशभर से हृदय रोग से पीड़ित बच्चे यहां उपचार के लिए आते हैं और अस्पताल उनके लिए उम्मीद का सहारा बना हुआ है।इस दौरान सांसद अग्रवाल ने ‘स्पेशल गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम के तहत मरीजों को उपहार और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने अस्पताल की सेवाओं को अद्वितीय और बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने वाले ऐसे संस्थान को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपना उनके लिए सौभाग्य की बात है।उल्लेखनीय है कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का संदेश ‘सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो’ अस्पताल की सेवा भावना का आधार है। बाबा का विजन सभी को पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा उपलब्ध कराना था। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए सत्य साईं संजीवनी अस्पताल जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क हृदय उपचार उपलब्ध करा रहा है।45 हजार सफल सर्जरी की उपलब्धि अस्पताल की सेवा, समर्पण और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का महत्वपूर्ण प्रमाण मानी जा रही है।