24नवंबर 2026/ रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक आस्था, धार्मिक परंपरा एवं संस्कृति के प्रतीक पुन्नी मेला के पावन अवसर पर आज महादेव घाट स्थित खारून नदी में सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ पुन्नी स्नान किया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खारून नदी में स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। स्नान के पश्चात सभी ने महादेव घाट स्थित प्रसिद्ध हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।इसके पश्चात सभी अतिथियों ने पुन्नी मेला के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महादेव घाट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह 8 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक चलता रहा। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।इस अवसर पर विधायक संदीप साहू, प्रदीप तिवारी, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सन्नी अग्रवाल, गिरीश दुबे, ऊधो राम वर्मा, मनीराम साहू, सुंदर जोगी, अन्नू राम साहू, अजय निषाद, भक्कू कश्यप, छितेंद्र ठाकुर, आकाश दीप शर्मा, अमित तिवारी, सूरज, श्रीमती मनीषा, सानू सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का संदेश देता है।



















