23 नवंबर 2026/रायपुर।** रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने जा रहे रामकुंड आश्रम के युवाओं की वैन दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना के बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉ. सुरेंद्र शुक्ला अस्पताल एवं अग्रवाल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस हादसे में रामकुंड आश्रम से जुड़े 10 युवा घायल हुए हैं। विकास उपाध्याय ने अस्पताल में भूपेंद्र यादव, अनीश यादव, गरिमा कश्यप, प्रेक्षा यादव, मानस यादव और सिया तिवारी सहित अन्य घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी चर्चा की और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।वहीं, इस दुर्घटना में युवती काजल साहू का निधन हो गया। इस दुखद घटना पर विकास उपाध्याय ने दिवंगत काजल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
















