पंडरी जिला अस्पताल का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर करने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापनतीन साल पुरानी मांग पर अब तक नहीं हुआ निर्णय, शासन के आधिकारिक दस्तावेज में भी दर्ज है नामकरण का प्रस्ताव।

24 नवंबर 2026/रायपुर। 1857 की क्रांति की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को सम्मान दिलाने के लिए रायपुर जिला लोधी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति ने एक बार फिर पहल की है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर पंडरी स्थित जिला अस्पताल का नामकरण ‘अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जिला अस्पताल’ करने की मांग की। इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। पंडरी जिला अस्पताल परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा भी स्थापित है। ऐसे में अस्पताल का नाम उनके नाम पर किया जाना उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।तीन साल पुरानी मांग शासन के दस्तावेजों में दर्जसमाज ने बताया कि अस्पताल के नामकरण की मांग वर्ष 2023 से शासन के समक्ष उठाई जा रही है। इसका उल्लेख लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के 26 जून 2024 को जारी आधिकारिक पत्र में भी है। पत्र के पांचवें बिंदु में 17 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जिला चिकित्सालय का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर करने की मांग का उल्लेख किया गया है।समाज का कहना है कि शासन के आधिकारिक दस्तावेजों में मांग दर्ज होने के बावजूद अब तक नामकरण को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए अब इस दिशा में ठोस पहल की जरूरत है।12 लाख आबादी वाले समाज ने उठाई मांगप्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोधी क्षत्रिय समाज की आबादी लगभग 12 लाख और राजधानी रायपुर में करीब 55 हजार है। समाज का कहना है कि यह मांग किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान वीरांगना को उचित राष्ट्रीय सम्मान दिलाने का प्रयास है।छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान पूरे देश की अमूल्य धरोहर है। जिला अस्पताल का नाम उनके नाम पर करना केवल लोधी समाज की मांग नहीं, बल्कि उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को सम्मान देने का विषय है। शासन को इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।ये पदाधिकारी रहे मौजूदज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मुख्य सलाहकार अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार सिंगौर, प्रदेश संगठन मंत्री नंदकुमार जंघेल (बंधु), रायपुर जिला संरक्षक मोहन उपरकर, जिलाध्यक्ष तेजशंकर जंघेल, जिला महामंत्री दीपक जंघेल, सर्किल अध्यक्ष नरेंद्र जंघेल, मेघु जंघेल, मार्गदर्शक विष्णु जंघेल, युवा जिलाध्यक्ष लोकेश जंघेल और डॉ. हीरा सिंह लोधी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।समाज ने उम्मीद जताई कि ऐतिहासिक महत्व और जनभावनाओं से जुड़ी इस मांग पर शासन जल्द निर्णय लेकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को उचित सम्मान प्रदान करेगा।