रायपुर ब्रेकिंग: नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में एक और गिरफ्तारी, जितेंद्र खेतान को पुलिस ने दबोचा कबीर नगर से आरोपी गिरफ्तार, कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

24 नवंबर 2026/रायपुर। नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जितेंद्र खेतान नामक युवक को कबीर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस इससे पहले एक डॉक्टर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब जितेंद्र खेतान की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र खेतान को कुछ दिन पहले भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है, इसकी पड़ताल जारी है।पुलिस की आगे की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।