गुरुनानक जयंती पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और रायपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*

24 नवंबर 2026/रायपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और रायपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने हीरापुर, टाटीबंध सहित विधानसभा क्षेत्रऔर रायपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारों में उपस्थित सिख समाज के धर्मगुरुओं, वरिष्ठजनों एवं संगत से मुलाकात कर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विकास उपाध्याय ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव रखने की प्रेरणा दी। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं रायपुरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा सभी से गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।