आज पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत चंडी नगर एवं गणेश नगर के समस्त रहवासियों द्वारा नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 9 मोवा का जोरदार घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन का मुख्य कारण क्षेत्र में व्याप्त भीषण जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं रही, जिनसे आम जनता लंबे समय से परेशान है। जनता के धैर्य की सीमा अब समाप्त हो चुकी है और इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह व्यापक जनआंदोलन खड़ा हुआ।घेराव के पश्चात जोन कमिश्नर द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया कि चंडी नगर एवं गणेश नगर में शीघ्र ही नए बोर का निर्माण कराया जाएगा तथा दोनों क्षेत्रों में 10-10 पानी टैंकर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार मेनन ओर पंकज शर्मा , मोवा मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद महानंद जी, NSUI संगठन प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल जी, UTD अध्यक्ष पुनेश्वर लहरें सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ पूर्व पार्षद हेमंत पटेल, वार्ड अध्यक्ष हेमंत पटेल, गंगा राम रात्रे, लक्ष्मण सेन, श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी, पप्पू बंदे, श्री इकबाल शेख, श्री जाहिर खान, श्री जितेंद्र यादव, श्री मनोज वर्मा, श्रीमती तीजन बाई, श्री नरेश ध्रुव, श्री दीपेश नेताम, श्री भोला विश्वकर्मा, श्री महेंद्र साहू, श्री पंकज साहू, श्री मुकेश साहू, श्री कार्तिक यादव, श्री घनश्याम साहू, श्री भूपेंद्र साहू, श्री रिखी साहू, श्री सुरेंद्र तिवारी सहित गावेश साहू छाया पार्षद वार्ड 9NSUI जिला महासचिव जन शमिल थे
नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 9 मोवा का जोरदार घेराव एवं विरोध प्रदर्शन,जल संकट,बदहाल सफाई व्यवस्था एवं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं को लेकर।











Leave a Reply