मध्य प्रदेश उज्जैन /19 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश के उज्जैन से आध्यात्म से जुड़ी हुई आज बड़ी खबर सामने आई है़, जहां महाकुंभ वायरल साध्वी, एंकर मॉडल हर्षा रिछारिया ने सांसारिक जीवन त्यागकर विधि-विधान के साथ संन्यास ले लिया. उन्होंने अपना पिंडदान भी कर दिया है लोगो का कहना है कि ऐसा तो नहीं कि आने वाले महाकुंभ उज्जैन के लिए कोई पब्लिक सिटी स्टैंड हो लेकिन जो भी हो उनके अंदर की भावना मगर आज अक्षय तृतीया के दिन हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में सन्यास ले लिया है. रविवार को मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनाजी महाराज से विधि विधान से दीक्षा लेकर हर्षा ने सन्यासी जीवन ग्रहण किया है. साध्वी बनने के बाद उनका नया नाम हर्षानंद गिरि महाराज हो गया. हर्षा रिछारिया के परिचय की बात करे तो यह, मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली है एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं. महाकुंभ 2025 के दौरान साधु-संतों के साथ हर्षा की भगवा वस्त्रों में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी. हर्षा की तस्वीरों के साथ “खूबसूरत साध्वी” ट्रेंड किया, जिससे उनकी लोकप्रियता अचानक बढ़ गई. हालांकि, उनकी पुरानी एंकरिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी तस्वीरे सामने आने के बाद विवाद भी खड़ा हुआ था. इसके बाद से हर्षा रिछारिया हमेशा चर्चा में रहती हैं.
















Leave a Reply