तेज DJ के शोर आवाज से स्कूल में पढ़ रही कक्षा दो की छात्रा हुई बेहोश, देखते ही देखते चली गई जान।

.. 23 सितंबर 2026/उत्तर प्रदेश के बलरामपुर नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर डीजे की कानफोड़ू आवाज की वजह से एक 12 वर्षीय मासूम छात्रा की जान चली गई। सोमवार को जब वह स्कूल में अपनी कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थी, तभी पास की सड़क से गणेश विसर्जन का जुलूस निकला। इस दौरान बज रहे तेज डीजे के शोर से छात्रा अचानक असहज होने लगी और देखते ही देखते बेंच से नीचे गिरकर अचेत हो गई*।*स्कूल के शिक्षक फौरन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज में भी बच्ची पहले सामान्य दिख रही थी, पर डीजे के गुजरते ही वह बेचैन होकर सिर नीचे झुकाती है और फिर बेहोश हो जाती है। मृतक छात्रा के पिता सोनू तिवारी किराए के मकान में रहकर बेटी को पढ़ा रहे थे। गमगीन परिजनों ने अपने पैतृक गांव सिद्धार्थनगर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है*। *DJ कि तेज आवाज सीधा हार्ट हृदय पर असर डालती है कई घटनाएं DJ कि तेज आवाज से युवक युवती बच्चे बुजुर्गो कि मौत हो चुकी है Dj बैन कर देना चाहिए या आवाज सीमित करना चाहिए**गणेश मंडल के भक्त भजन कीर्तन कर्रे क्या DJ पर जोर जोर कान फोडू आवाज मे भजन से हि आनंद आता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *