आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित संगीत संध्या के माध्यम से 26 अप्रैल।

राजधानी रायपुर में फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भारतीय संगीत जगत की महान और सदाबहार गायिका Asha Bhosle जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 26 अप्रैल को मुक्ताकाश मंच, राजभवन के सामने आयोजित होगा।इस अवसर पर शहर के विभिन्न कलाकारों द्वारा आशा जी के अमर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो उनके अनुपम योगदान और सुरों की विरासत को यादगार बनाएगी। यह संध्या संगीत प्रेमियों के लिए एक भावनात्मक और यादगार अनुभव होगी, जहां सब मिलकर उनकी मधुर आवाज़ और कला को नमन करेंगे।आप सभी सादर आमंत्रित हैं कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस संगीतमय संध्या का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *