रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर बीजेपी सांसदों को जनता के सामने आने,विकाश उपाध्याय ने लिखा पत्र। (महिला बिल मामले पर)

रायपुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 22.04.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज महिला आरक्षण बिल को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कलेक्ट्रेट परिसर के सामने महिला विरोधी भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आईना दिखाने का काम किया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसदों (देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण साव, रेणुका सिंह सरूता, गोमती साय, चुन्नी लाल साहू, मोहन मंडावी, संतोष पांडेय, विजय बघेल, सुनील सोनी एवं गुहाराम अजगल्ले जी) को पत्र के माध्यम से अवगत् कराया गया कि सन् 2023, 20 सितम्बर को जब लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था उस समय आप सांसद थे और सदन का हिस्सा थे। लेकिन आपकी पार्टी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है जबकि 20 सितम्बर को लोकसभा में जब महिला आरक्षण बिल को लाया गया था तब सर्वसम्मति से पक्ष और विपक्ष ने एकसाथ मिलकर इसे समर्थन देते हुए इस विधेयक को पारित किया था। छत्तीसगढ़ की जनता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित भारतीय जनता पार्टी के अपने समस्त नेताओं को रामचरित मानस और संविधान की कसम खाते हुये इस विषय से अवगत् करायें और पत्र और विडियो के माध्यम से जनता को सच्चाई बताने का कष्ट करें कि महिला आरक्षण बिल को 2023 में सभी दलों के सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। इसके लिए सभी भाजपा सांसदों को वर्तमान की 543 सीट पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित करने हेतु प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखने की मांग की है।उपाध्याय ने कहा कि विकास उपाध्याय द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर माननीय उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा सांसद अरूण साव जी से सौजन्य भेंट हेतु समय मांगा गया लेकिन उनके द्वारा समय उपलब्ध नहीं कराया गया, वहीं रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व लोकसभा सांसद सुनील सोनी जी से मुलाकात करने उनके निवास गये लेकिन वहाँ भी कहा गया कि वे कहाँ हैं किसी को पता नहीं। उपाध्याय ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के विषय पर यदि इतनी ज्यादा चिंतित हैं और नारी शक्ति वंदन की बात कर रही हैं तो फिर ये जनता से दूर रहकर क्या साबित करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से लेकर आज तक कहते आ रही है कि महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिये इसके लिए श्रीमती सोनिया गांधी ने 20 सितम्बर 2017 को तथा राहुल गांधी ने 16 जुलाई 2018 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र के माध्यम से मांग की थी कि महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द देश में लागू होना चाहिये, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उस समय इसे नजरअंदाज किया था। कांग्रेस पार्टी आज वर्तमान की 543 सीट पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग करते आ रही है। उपाध्याय ने कहा कि द्वापर युग में शकुनी और कलयुग में भारतीय जनता पार्टी से बड़ा कोई षड़यंत्रकारी नहीं हुआ है। महिला आरक्षण बिल का नाम देकर भारत देश में गलत तरीके से परिसीमन कर दूसरे दरवाजे से इसे लागू कराने के लिये सदन में लाने का काम किया गया था जिसे कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों ने एकजूट होकर धाराशाही कर दिया और इसी बौखलाहट में भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्रकारी लोग सोशल मीडिया और चौक-चौराहे पर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन भारत देश की जनता भारतीय जनता पार्टी जो दो मुंहे सांप की तरह है उसे अब समझ चुकी है और समय आने पर भारतीय जनता पार्टी को जोरदार सबक सिखायेगी। आज के विरोध प्रदर्शन में विकास उपाध्याय के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद चौबे सहित अशोक सिंह ठाकुर, अन्नू राम साहू, देवकुमार साहू, प्रकाश जगत, कमलाकांत शुक्ला, ओम श्रीवास, पं. बीरेन्द्र शुक्ला, विकास अग्रवाल, संदीप कटारिया, नरेश गड़पाल, संदीप सिरमोर, गुलाब चौधरी, विनोद भक्कू कश्यप, अजय निषाद, हाजरून खान बानो, शिव श्याम शुक्ला, सुखदेव भामरा, पम्मी चोमड़ा, सोहन शर्मा, हैप्पी बाजवा, मन्नू गिल, भूपेन्दर शेरगिल, चिंता साहू, निरंजन पठारी, अभिषेक ठाकुर, अपराजित तिवारी, सुनील साहू, सूर्यभूषण शुक्ला, सोनू ठाकुर, कुलदीप ध्रुव, प्रमोद टार्जन, मोहम्मद तारीख गिन्नी, कैलाश साहू, बिट्टू पाण्डेय, नीलकमल गिलहरे, संजीव नायडू, संदीप तिवारी, योगेश दीक्षित, रवि शर्मा, नन्दू सिन्हा, आकाश दीवान, उमेश साहनी, देवेन्द्र कुमार साहू, अविनाश शिर्के, निकेश पठारी, भीम यादव, प्रशांत नायक, हरीश साहू, ऋषि साहू, दिपेन्द्र ठाकुर, शानू दीवान, विजय देवांगन, जगदीश डहरिया, मेहताब हुसैन, विशाल राजानी, रोशन श्रीवास, वेद प्रकाश कुशवाहा, किशन पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *