लिफ्ट के बहाने दरिंदगी .. ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार,

रायपुर। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक ऑटो चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा थाना कबीर नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तलाश के दौरान 25 अप्रैल को पीड़िता मिली, जिसने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि रास्ता भटकने के बाद उसने यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास एक ऑटो रोका और घर छोड़ने को कहा।आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर सुनसान मकान में ले जाकर जबरन अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाकर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर 25 अप्रैल को आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *