रायपुर में जल संकट, कांग्रेस ने किया वार्ड 8 के दफ्तर का घेराव, निगम नेता प्रतिपक्ष बोले- लोग दिनभर कर रहे पानी का इंतजार।

: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल संकट गहराता नजर आ रहा है. इस संकट के चलते कांग्रेस और स्‍थानीय लोगाें ने शहर के जोन-8 कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया है., गुढियारी, अशोक नगर और बजरंग चौक समेत आसपास के इलाकों में लंबे समय से चल रही पानी की परेशानी का है.इन इलाकों में की जा रही टैंकर से सप्‍लाईशहर के पश्चि‍म विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-19, दुर्गा चौ‍क, बजरंग चौक, बड़ा अशोक नगर और आसपास की बस्तियों में हालात बहुत ही खराब बताए जा रहे हैं. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि पीने का पानी भी उन्‍हें करीब एक किलोमी‍टर दूर से लाना पड़ रहा है. इलाके की ज्यादातर बोरिंग पूरी तरह से बंद हो चुकी है और टैंकर से पानी की सप्‍लाई भी जरूरत के मुकाबले बहुत कम हो रही है.जल संकट पर कांग्रेस का आरोप है ,इस जल संकट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल का आरोप है कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है. प्रशासन सिर्फ कागजी दावे और फोटो जारी करता है और हालात सामान्‍य दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि जमीन पर लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं. हरितवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पानी का टैक्स लिया जा रहा है, तो पर्याप्‍त पानी की सप्‍लाई क्यों नहीं की जा रही है.इस विवाद पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि, पानी की कमी का असर लोगों की राेजी-रोटी पर पड़ रहा है. लोगों को दिनभर पानी का इंतजार रहता है और पानी आने के लिए घर पर ही रहना पड़ता है, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि टैंकर से पानी की सप्‍लाई भी लगभग न के बराबर हो रही है और जो पानी मिल रहा है, वह भी जरूरत से कम है.पानी मिलने से प्रभावित हो रहा दिनचर्याशहर में चल रहे जल संकट पर स्‍थानीय निवासियों ने कहा कि, वे पिछले करीब एक महीने से लगातार इस समस्‍या का सामना कर रहे हैं. इलाके में टैंकर समय पर आते नहीं है और आने पर भी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचता. ऐसे में घरेलू कामकाज से लेकर कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा है कि जब तक पानी की समस्‍या समाप्‍त नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *