🏃♂️💗 इंदौर के बेटे के लिए सड़क पर उतरी पिंक सिटी… 💗जयपुर पहुंचने पर कार्तिक का हुआ ऐतिहासिक स्वागत”
कारगिल से कन्याकुमारी 4200 किलोमीटर मिशन के अंतर्गत जब इंदौर के बेटे कार्तिक जोशी जयपुर पहुंचे, तो पिंक सिटी ने उन्हें दिल खोल कर अपनाया जोरदार स्वागत किया
जयपुर की ऐतिहासिक धरती पर सैकड़ों धावक सूरज उगने से पहले कार्तिक के स्वागत के लिए सड़क पर उतर आए और पूरे उत्साह के साथ 9 किलोमीटर रन कर उनका भव्य स्वागत किया। 🇮🇳✨
हर कदम पर प्यार मिला…
हर मोड़ पर सम्मान मिला…
और हर चेहरे पर एक ही गर्व था —
“देश के लिए दौड़ते इस बेटे का हौसला बनना है।”
इस अवसर पर कार्तिक जोशी ने जयपुर रनर्स क्लब एवं सभी रनर्स साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और अपनी ओर से K2K मैडल देकर सैकड़ों धावकों का सम्मान किया। 🏅❤️
यह सिर्फ एक रन नहीं थी…
यह देशभक्ति, खेल भावना और भाईचारे का अद्भुत संगम था, जिसने जयपुर की महान संस्कृति और अपनापन को और भी विशेष बना दिया। 🙏
अंत में कार्तिक ने जयपुर वासियों से फिर मिलने का वादा किया और अपने अगले पड़ाव ” कोटा ” की ओर कदम बढ़ा दिए, जहां कई रनिंग कम्युनिटी अभी से बेसब्री से उनके स्वागत का इंतजार कर रही हैं। 🔥🏃♂️
जयपुर…कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर आभार जताया ओर कहा
आपका यह प्यार, सम्मान और अपनापन जीवनभर याद रहेगा।
KartikJoshi #K2K #KargilToKanyakumari #Jaipur #PinkCity #JaipurRunners #UltraRunner #Indore #IndiaRuns #RunForIndia #kota #rajasthan















