पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज ओर सिखवाल ब्राह्मण महिला मंडल इंदौर द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा में आज तीसरे दिन कथा वाचक पंडित कपिल शर्मा राधे गुरुजी ने आज श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सृष्टि रचना (विराट् रूप) और शुकदेव जी एवं राजा परीक्षित के संवाद की मुख्य कथा सुनाई है। इसके साथ ही कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र (भक्ति का महत्व) और विदुर प्रसंग (भगवान का प्रेम) का विस्तार से वर्णन किया,साथ ही :सृष्टि का विस्तार: ब्रह्मा जी की तपस्या और उनके द्वारा सृष्टि की रचना का वर्णन।विदुर-मैत्रेय संवाद: विदुर जी का अपने घर को त्यागना और ज्ञान प्राप्ति के लिए मैत्रेय जी से मिलना।कपिल अवतार: माता देवहूति को भगवान कपिल द्वारा दिए गए सांख्य योग (ज्ञान) का उपदेश।ध्रुव चरित्र: ध्रुव द्वारा छोटी उम्र में कठोर तपस्या करके भगवान को प्रसन्न करना और ‘ध्रुव पद’ की प्राप्ति।समुद्र मंथन (कुछ आयोजनों में): असुरों और देवताओं द्वारा समुद्र मंथन और मोहिनी अवतार की कथा।भागवत कथा सुनाई, इंदौर सिखवाल समाज महिला मंडल की अध्यक्ष पदमा पांड्या ने बताया कि हम महिलाओं द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग कलर की साड़ी वेश भूषा की कलर की थीम रखते हैं और साड़ी पहन कर आते है ,इस कथा विशेष महत्व इस पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा करवाना और सुना और कथा सुन ने के लिए अपने साथ आस,पड़ोस रिश्तेदार को लाना कथा सुनना भी बहुत बड़ा पुण्य होता है, महिलाओं द्वारा कथा में कई प्रसंगों पर भजन कीर्तन का आनंद भी लिया नृत्य किया।
















Leave a Reply