अहमदाबाद, 29 अगस्त 2026। श्री श्याम बाबा और मां काली की असीम कृपा एवं आस्था, श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ सिखवाल समाज के युवा सूर्या पंडित ने शनिवार, 29 अगस्त को अहमदाबाद से अपनी धार्मिक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा केवल दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, भक्ति, साहस और विश्वास से जुड़ा एक प्रेरणादायी संकल्प है।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर रामजी मंदिर, वस्साल, अहमदाबाद में विशेष पूजा-अर्चना और प्रभु दर्शन किए गए। इस दौरान ब्राह्मण सिखवाल समाज अहमदाबाद के अध्यक्ष नंदलाल जोशी सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा संगठन के सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।प्रभु दर्शन एवं मंगलकामना के बाद समाजजनों ने सूर्या पंडित का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सूर्या पंडित साइकिल से अपने धार्मिक यात्रा मार्ग पर रवाना हुए। कई धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी यात्रा ,सूर्या पंडित की साइकिल यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन प्रस्तावित हैं। यात्रा अहमदाबाद से प्रारंभ होकर राजस्थान के करेड़ा स्थित कालाजी बावजी में समाप्त होगी यह यात्रा करीब 500किलोमीटर की है यात्रा मार्ग में शामलाजी, घाटारानी माताजी, सांवरिया सेठ मंडफिया, अंगद बावजी, सानी महाराज, खाजुरिया श्याम, बड़िया श्याम, भोजा पांयरा सहित कई धार्मिक स्थल शामिल हैं।यात्रा के दौरान सूर्या पंडित लगभग विभिन्न चरणों में निर्धारित दूरी तय करते हुए धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे।‘यह सफर थकान का नहीं, विश्वास का है’सूर्या पंडित की इस धार्मिक साइकिल यात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह है। उनका संदेश है कि यह यात्रा थकान की नहीं, बल्कि विश्वास और भक्ति की यात्रा है। हर पड़ाव पर श्रद्धा और हर मंजिल पर श्याम बाबा के प्रति समर्पण का भाव लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं।ब्राह्मण सिखवाल समाज अहमदाबाद की ओर से सूर्या पंडित को यात्रा की सफलता एवं सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।“यह सफर थकान का नहीं, यह तो विश्वास का है,हर कदम बाबा के नाम, हर मंजिल श्याम के धाम।”“हर पैडल पर प्रभु का नाम,हर पड़ाव पर आस्था का धाम।संकल्प लेकर निकले हैं राह पर,सफल हो सूर्या का यह पावन अभियान।”
🚩🙏














Leave a Reply