31 अगस्त 2026 /इंदौर
अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा, पुष्कर के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान नागला (पाली) सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का इंदौर में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक अमरचंद उपाध्याय (इंदौर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल पांडिया (इंदौर), राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डूंगरमल उपाध्याय (पाली) तथा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं नव भारत समाचार के डायरेक्टर महेश जी उपाध्याय (हैदराबाद) का मध्यप्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, बाबा ट्रेवल्स एवं परिवारजनों द्वारा उनके निवास स्थान पर दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया।स्वागत-सत्कार के दौरान महासभा की गतिविधियों, समाज के हित से जुड़े विषयों तथा पुष्कर में जारी विभिन्न विकास कार्यों को लेकर पदाधिकारियों के बीच सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की इस आत्मीय मुलाकात को समाज के आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और भविष्य में समाजहित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।















Leave a Reply