भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 18 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड 18 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विशाल सुखवाल पुत्र चन्द्र प्रकाश जी सुखवाल के समर्थन में 6 सितंबर 2026 को वार्ड संपर्क रैली एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।रैली का आयोजन आजाद नगर स्थित साँवलिया मंदिर से किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रत्याशी विशाल सुखवाल वार्डवासियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगेंगे।समाजजनों से एकजुट होकर भाग लेने की अपीलआयोजकों की ओर से वार्डवासियों के साथ-साथ सिखवाल-सुखवाल समाज एवं सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों से भी रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
साथ ही अपने समाज के सभी प्रत्याशी को वोट जरूर दे, चाहे वह किसी भी पार्टी, बीजेपी ,कांग्रेस अन्य या निर्दलीय ही क्यों ना हो समाज की एकता का परिचय, जीत और हार जीत हमेशा होती रहती है,लेकिन आज समाज में एकता जरूरी है तभी आगे जाकर हम विधायक, सांसद, आदि के लिए भी मजबूत दावेदारी की मांग कर सकते है,वार्ड 18की रैली के आयोजकों ने समाज की एकता और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।जनसंपर्क रैली के दौरान वार्ड की विभिन्न गलियों एवं प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की जाएगी। प्रत्याशी की ओर से वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता से संवाद करने तथा उनका सहयोग एवं आशीर्वाद लेने की बात कही गई है।वार्डवासियों से समर्थन की अपील,विशाल सुखवाल एवं उनके समर्थकों ने वार्ड संख्या 18 के सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और जनसंपर्क रैली में सहभागी बनने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और समर्थन ही वार्ड के विकास की दिशा में आगे बढ़ने की ताकत है।आयोजन को लेकर समर्थकों एवं वार्डवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।कार्यक्रम एक नजर में📍 स्थान: साँवलिया मंदिर, आजाद नगर, भीलवाड़ा🗳️ वार्ड: 18📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे👤 प्रत्याशी: विशाल सुखवाल, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी“आपका साथ — विकसित वार्ड की ओर एक कदम” के संदेश के साथ आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए वार्डवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।














Leave a Reply