छत्तीसगढ़ के केशकाल घाट पर बड़ा हादसा होने से बचा,, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट के आठवें मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण एक ऑक्सीजन से भरा टैंकर पलट गया है दुर्घटना आज सोमवार, 15 जून 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे हुई। यह टैंकर जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का लगातार रिसाव हो रहा है, जिसे सुरक्षित रूप से प्रबंधित किया जा रहा है। चालक की सूझबूझ: टैंकर के पलटते ही घायल ड्राइवर उदय ठाकुर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और टैंक का सेफ्टी वाल्व (नलकी) खोल दिया।बड़ा खतरा टला: अगर चालक सेफ्टी वाल्व नहीं खोलता, तो टैंक के अंदर दबाव (प्रेशर) बढ़ने से भीषण ब्लास्ट (विस्फोट) हो सकता था। चालक की इस तत्परता से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों और अन्य वाहनों को घटना स्थल से सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है। हादसे के कारण घाट पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस बल वन-वे ट्रैफिक करवाकर आवागमन को धीरे-धीरे बहाल करने में जुटा है। जगदलपुर से दूसरा खाली टैंकर और क्रेन बुलाई गई है। बची हुई ऑक्सीजन को दूसरे टैंकर में शिफ्ट करने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से पूरी तरह हटाया जा सकेगा।
















Leave a Reply